Home Uncategorized *दीपका चाकाबुड़ा का सड़क निर्माण कार्य बन्द क्यो हैं आखिर कब...

*दीपका चाकाबुड़ा का सड़क निर्माण कार्य बन्द क्यो हैं आखिर कब शुरू होगा- राजेश यादव*

427
0

*चाकाबुड़ा* :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व  प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य राजेश यादव ने दीपका चाकाबुड़ा  सड़क काम धीमी गति से चलने पर नाराजगी व्यक्त किया है।

      ज्ञात हो कि करोड़ों की लागत से बनने वाली दीपका चाकाबुड़ा जवाली मार्ग बेहद धीमी गति से रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। पिछले दो महीनों से काम बंद पड़ा हुआ है।सड़क का  आधे अधूरे होने की स्थिति में इस इलाके के कई ग्रामीणों को आने जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।कई जगहों पर गिट्टी डम कर छोड़ दिया गया।आने जाने वालों राहगीरों भारी कठिनाई का सामना करना पड़ है,कटघोरा दीपका मार्ग करोड़ो की लागत बनने वाली सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रही है।आखिर क्या कारण है काम बंद है?जर्जर सड़क पर प्रशासन मौन क्यों है।सड़क में धूल लगातार उड़ रहा है।तत्काल कार्य शुरू नही हुआ तो होगा आंदोलन,यहां यह बताना लाजमी होगा कि इस मार्ग के पिछले 17 वर्षों से सड़क के लिए पत्राचार व चक्काजाम किया गया था।भाजपा सरकार ने इस मार्ग के लिए राशि उपलब्ध कराया है किंतु काम बंद होना समझ से परे है।अगर निर्माण कार्य शीघ्रता से शुरू नही हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उक्त सड़क को बनवाने के लिए लगातार प्रयास किया गया है लेकिन अब तक सफलता प्राप्त नही हुआ है।क्षेत्र का जनता आज भी इंतजार में बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here