
संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर दीपका में राजीव युवा मितान क्लब ने रैली व विभिन्न कार्यक्रमों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । रैली व कार्यक्रम में दीपका के आमजन सहित बड़ी संख्या में मितान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे व बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की । इस दौरान बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया । समापन समारोह में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शेत मसीह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमे समानता ,लोकतंत्र व समाजवाद के मूल्यों का पालन करना सिखाता है एवं मानवीय सभ्यता के विकास में समानता के अधिकार के महत्व को बताता है . ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दीपका महामंत्री लोकेश महंत ने बाबा साहब को स्मरण करते हुए अपने हक़ व अधिकारों के लिए लड़ने हेतु प्रेरित किया व युवाओं को संविधान के अध्ययन व पालन के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में बाबा साहब के जयंती की खुशी में स्कूली बच्चों में मिठाई व अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से शेत मसीह , लोकेश महंत , चुनेश महंत , अविनाश लकरा , विनीत सिंह अर्पित अग्रवाल , राकेश कुमार , संजय पटेल , सूरज कुर्रे , रामभजन महिलांगे , देवनाथ बघेल , फिरतराम कंवर आदि उपस्थित रहे ।
