Home Uncategorized दीपिका चौक से थाना चौक के बीच 24 लख रुपए की लागत...

दीपिका चौक से थाना चौक के बीच 24 लख रुपए की लागत से रोड डिवाइडर के ऊपर निर्माणाधीन रेलिंग के कार्य को पार्षद तिवारी ने बताया अनावश्यक, जनता के पैसे का दुरुपयोग निरूपित करते हुए कहा फिजूल खर्ची में रोक लगाई जाए

648
0

गेवरा दीपका न्यूज़ :-नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ नेता पार्षद अरुणीश तिवारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार को पत्र लिखते हुए कहा है कि दीपका चौक से थाना चौक के बीच बने रोड डिवाइडर के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाई जाने की कोई आवश्यकता नहीं है 24 लख रुपए के इस कार्य को अनावश्यक रूप से कराया जा रहा है यह केवल और केवल फिजूल खर्ची है और जनता के पैसे का दुरुपयोग है इससे जनता जनार्दन को कोई लाभ नहीं है यह केवल और केवल कमीशन खोरी के लिए कार्य कराया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है एक अनाड़ी व्यक्ति भी मौके पर पहुंचकर कार्य को देखने के बाद समझ सकता है इस कार्य को तत्काल रोका जाए और जिम्मेदार लोगों से इसकी भरपाई करवाई जाए अन्यथा आने वाले समय में आचार संहिता खत्म होने के बाद दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करवाए जाने हेतु कारगर कदम उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here