
देश में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान जोर शोर से आगे बढ़ रहा है। देश में रविवार तक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 95 करोड़ डोज (95 Crore Dose) लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Central Health Minister Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब 94 करोड़ है।
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य को वैक्सीन की जितनी डोज की जरूरत है, उतनी संख्या में उन्हें वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि, चिंता की बात यह है कि दावे के बाद भी राज्यों (States) में टीकाकरण (Vaccination) की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। देश फिलहाल 72 फीसदी वयस्क आबादी एक वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं, करीब 25 फीसदी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया था सतर्क
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया (Central Health Minister Mansukh Mandaviya) ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन नहीं किया गया, तो हालात बिगड़ सकते हैं। आने वाले त्योहारों (Festivals) के सीजन के लिए लोगों को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमने लापरवाही बरती, तो रोकथाम के प्रयास पटरी से उतर सकते हैं। उन्होंने राज्यों से टीकाकरण (States Vaccination) की गति बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भारत अगले कुछ दिनों में टीके की 100 करोड़ खुराकों को लगाने के आंकड़े को हासिल कर सके। भारत ने अब तक टीके की 94 करोड़ से अधिक खुराक लगाई है।
19 राज्यों में टीकाकरण की समीक्षा की थी
स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने बीते दिन 19 राज्यों में टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) की समीक्षा भी की थी। सभी प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के प्रमुख सचिवों और निदेशकों के साथ कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) की समीक्षा करते हुए मंडाविया ने कहा था कि कोरोना टीके की 100 करोड़ खुराक देना भारत की टीकाकरण यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।

