Home Uncategorized नगरपालिका दीपका में सर्वसम्मति से 70 करोड़ 52 लाख का बजट पास

नगरपालिका दीपका में सर्वसम्मति से 70 करोड़ 52 लाख का बजट पास

574
0

इंडस्ट्रियल पार्क से नव उद्यमी युवकों को मिलेगा अपना उद्यम स्थापित करने मदद लोगों को मिलेगा रोजगार – संतोषी दीवान अध्यक्ष -ना पा दीपका

दीपका – नगर पालिका परिषद दीपका का वर्ष 2023 – 24 का वार्षिक 70 करोड़ 52 लाख का बजट सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान , समस्त पार्षद, एल्डरमैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी की मौजूदगी में सादगी पूर्ण सर्वसम्मति से दीपका के विकास के लिए पारित किया गया । नगरपालिका दीपका क्षेत्र में दो करोड़ की लागत से अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण ,10 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण, एक करोड़ 20 लाख की लागत से काला मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण, दीपका में रेस्ट हाउस के निर्माण हेतु 50 लाख की राशि ,महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट 60 लाख की राशि, नगर के विभिन्न वार्डों में 200 नग विद्युत पोल एवं लाइट हेतु एक करोड़ की राशि, शहर के विभिन्न वार्डों में ओपन जिम की स्थापना, भीड़ भाड़ वाली जगह एवं मुख्य मार्ग चौराहों में सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, पेयजल की समुचित व्यवस्था, बी टी सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ की राशि, नव उद्यमियों को मिलेगा अपना उद्यम स्थापित करने के लिए मदद लोगों को मिलेगा रोजगार इसके लिए दो करोड़ की लागत से अर्बन कॉटेज इंडस्ट्रीज पार्क का होगा दीपका क्षेत्र में निर्माण, साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु सीसी रोड, नाली एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु बजट में प्रावधान रखा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here