
नगर पालिका परिषद दीपका की सामान्य सभा की बैठक में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए परिषद ने दीपका में पटाखा व्यवसाय एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया है यह कमेटी दुकानों के आवंटन एवं उनकी और समस्याओं के बारे में निर्णय लेगी स्थल परिवर्तन नहीं किया जाएगा पूर्व पटाखा की दुकान नगर पालिका कार्यालय के बगल में बस स्टैंड में ही लगाई जाएंगी एसडीएम महोदय कटघोरा के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हर चार दुकान के बाद 20 फीट का गेप अनिवार्य किया गया है हाई पावर कमेटी में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष अनुप यादव, पार्षद मदन राजपूत,रामकुमार कवर, निशा बंजारे, राकेश सिंह , रोहित जयसवाल, लेड्रामेन केदार सिंह को शामिल किया गया है एवं नगर पालिका के सामान्य सभा में नगर पालिका क्षेत्र के मुक्तिधाम में 24.96 लाख का चार सेड निर्माण किया जाएगा साथ ही साथ 1 नाग जे सी बी खरीदने का भी प्रस्ताव रखा गया


