
दीपका- 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वछता मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन कार्यालय भवन नगर पालिका दीपका मे आयोजित किया गया नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, पार्षद अरुणीश तिवारी, रामकुमार कवर, पोषक दास महंत द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन के पहलुओं का वर्णन करते हुए बहुत ही अच्छे ढंग से बताया गया अमृत महोत्सव कैम्पेन मे कचरा अलग करो, सार्वजनिक शौचालय की सफाई, अपशिष्ट कला प्रदर्शनीय तथा बर्तन भंडार अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया अपशिष्ट कला प्रदर्शनी मे श्रीमती राम कुमारी को प्रथम पुरुस्कार, श्रीमति मीना बाई को द्वितीय पुरुस्कार एवं सुनीता कंवर को तृतीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ कार्यक्रम मे सभी स्वच्छता मित्र को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर आज स्वच्छता मित्र बर्तन भंडार का शुभारंभ किया गया आज के इस कार्यक्रम विशेष आकर्षण सुश्री पूर्णिमा गर्ग द्वारा रंगोली कला से गाधी जी बनाया गया कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, पार्षद राम कुमार कवर, अरुनीश तिवारी, राकेश सिंह, श्रीमती हर्षित देवी, श्रीमती अंजना जायसवाल, श्रीमती नाज़िया बानो, श्रीमती संगीता साहू, एल्डरमेन केदार नाथ सिंह, कुलदीप तिवारी, अफजल अली, श्रीमती भगवती यादव, सांसद प्रतिनिधि पोषकदास महंत,जगदीश सिंह,उत्तम कुमार दुबे ,नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी तथा गण मान्य नागरिक, एवं स्वच्छता मित्र उपस्थित थे।


