Home Politics नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के साथ मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने...

नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के साथ मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने भाजपाइयों ने किया थाना घेराओ 200 से अधिक कार्यकर्ता जुटे!

739
0

गेवरा/दीपका:नगर पालिका परिषद दीपका में कल हुए विवाद के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जहां कल शाम को ही एसएसपी से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी इसी तारतम्य में आज शाम जिले भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीपका थाना का घेराव करने की भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी योजना बनाई और इस हेतु 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दीपका थाना का घेराओं किया जहां भाजपा के कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने सत्ते का दुर्पयोग कर रहे हैं और कांग्रेस की जो गुंडागर्दी है वो चरम सीमा पर आ गई है और लगातार हमारे भाजपा पदाधिकारियों पर FIR कर रहे हैं
इसी बीच भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने कहा की नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव पर हुआ FIR को वापस लिया जाए और आरोपियों पर FIR कर गिरफ्तार किया जाए अन्यथा नहीं तो यह सड़क की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी करते रहेगी और इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे और पूरे जिले में करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here