
छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य पंथी को देश-दुनिया में विख्यात करने वाले सुप्रसिद्ध पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले जी को पद्मश्री अलंकरण दिए जाने पर सतनामी समाज में हर्ष का माहौल बना है
लोकनृत्य पंथी के प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। डॉ बारले जी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर अखिल भारतीय सतनाम सेना कोरबा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप खांडेकर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप अनंत एवं समस्त जिला वासियों द्वारा बधाई दिया गया


