
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 73 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोहड़िया चारपारा हाई स्कूल में छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक पूर्व महापौर एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने ध्वजारोहण किया कोरोना संक्रमण तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इस वर्ष गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं की कार्यक्रम प्रस्तुति पूरी तरह प्रतिबंधित रही.सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए तत्पश्चात ध्वजारोहण किया 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्षद व भाजयूमो जिलामहामंत्री नरेन्द्र देवाँगन,मंडल मंत्री भाजयूमो कोसाबाडी आशीष द्विवेदी जी,मंडल कार्य समिति सदस्य भाजयुमो कपूर पटेल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोसा बड़ी मंडल मंत्री प्यारे लाल साहू जी,मंडल कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रवि पोर्ते जी, वरिष्ठ नागरिक जेलहु केवट जी,महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य पुष्पा कँवर जी,राजेंद्र श्रीवास जी,अर्जुन पटेल जी,प्राचार्य तिग्गा मैडम,सांडे सर,प्रधानाचार्य पन्ना मैडम,करुणा मैडम,नरेन्द्र गोश्वामी,हेमसागर पटेल,शाला परिवार के सभी सदस्यों के साथ वार्ड के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे

