Home Uncategorized प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने भाजयूमो ने कसी कमर,जिला कार्य समिति...

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने भाजयूमो ने कसी कमर,जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने बनी रणनीति

348
0

कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा की कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में सम्पन्न हुआ,बैठक के दौरान आगामी संगठन के कार्यों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने की रणनीति बनी,प्रत्येक बूथ में 20 जवानों की फौज खड़ा करने का भी संकल्प लिया, साथ ही मंच पर विराजमान अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहां की प्रदेश की वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के भावनाओ से साथ खिड़वाड कर रही है,वादों के ऊपर वादा करती जा रही है किंतु किसी भी वादों में खरा भुपेश सरकार नही उतर रही है, सरकार हर मुद्दे पर विफल है, प्रदेश सरकार की विफलता को जन जन तक पहुचाने भाजयूमो लगातार प्रदेश के प्रत्येक बुथ में कार्य करेगी और जरूरत पड़ी तो पूरा संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क को लड़ाई लड़ेगी,कार्यक्रम के पश्चात भारत रत्न महान गायिका लता मंगेशकर जी एवं कोरबा भाजयूमो के पूर्व प्रभारी संजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश सदस्य एवं रायगढ़ जिला सहप्रभारी विकास महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन,भाजयूमो कोरबा जिला प्रभारी अंकित जायसवाल,भाजयूमो जिला सहप्रभारी रंजीत सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवदीप नंदा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज प्रजापति,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया,भाजयूमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,महामंत्री अनूप यादव, महामंत्री नरेंद्र देवांगन सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष महामंत्रीगण उपस्थित थे। उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here