Home Uncategorized बालको में “CEO तुम बहार आओ आकर थोड़ी राखड़ खाओ” के नारों...

बालको में “CEO तुम बहार आओ आकर थोड़ी राखड़ खाओ” के नारों के साथ स्थनीय बेरोजगारों द्वारा किया गया आंदोलन

397
0

बालको स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों द्वारा दिनांक 20 अगस्त को वेदांता समूह अधिकृत भारत एल्युमिनियम कंपनी लि. बालको के रोजगार नीति के विरोध में क्रमिक अनशन में बैठे है सभी शिक्षित बेरोजगारों द्वारा बालको CEO अभिजीत पति को चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय शिक्षित लोगों का बालको के रोज़गार में पहला हक है जिसे आपके द्वारा स्थानीयो की उहेलन करते हुए अन्य राज्यों के लोगों को बालको संयंत्र में रोजगार दिया जा रहा अगर आपके द्वारा हमे हमारा हक कारखाने में बालको आनरोल जॉब नही दिया जाता है तो आने वाले दिनों में बालको सयंत्र के 5 गेटो को बंद करने के लिये हम मजबुर हो जायेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बालको CEO सहाब की होगी।

बालको CEO द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगारो को बालको संयंत्र में मजदूर बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है बालको का युवा बेरोजगारी के इस आलम में इतना टूट चुका है कि वह संयंत्र में मजदूरी करने के लिए भी तैयार हो जाता है जिसका नाजायज़ फायदा बालको प्रबंधन द्वारा उठाया जा रहा है। धूल,मिट्टी,राखड़,प्रदूषित पानी स्थानीय को खाना पीना पड़े और रोजगार बहारी को दिया जा रहा है इसका हम पुरजोर विरोध करते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here