Home Uncategorized बेरोजगारी को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारियों में जुटा युवा मोर्चा

बेरोजगारी को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारियों में जुटा युवा मोर्चा

660
0

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 24 अगस्त 2022 को होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर आज भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल के द्वारा आंदोलन से संबंधित पोस्टर व पाम्पलेट कोरबा नगर के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर चिपकाया गया तथा प्रदेश की लबरा कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छले गए व रोजगार प्रदान करने के झूठे आंकड़ों को पेश कर अपमानित किए गए जिले के समस्त युवा बेरोजगार भाइयों और बहनों से बड़ी से बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल होकर अपने अधिकारों और हक के लिए लड़ते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री व कोरबा नगर मंडल प्रभारी अनूप यादव, भाजयुमो कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष रामअवतार पटेल, महामंत्री दीनदयाल पटेल, नवनीत राहुल शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी सुदेश चंद्रा, मुकेश आदिले, गौरव दुबे, महेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, समित यादव, राम कुमार चौहान, सचिन पटेल, भुवन चौहान, हितेश अग्रवाल, दुर्गेश यादव, मनीष चंद्रा व अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here