
दीपका. ब्लॉक काँग्रेस कमिटी दीपका की लंबित सूची कल देर शाम जारी की गई है जिसमे पत्रकार व युवा काँग्रेसी शेत मसीह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है । बरसो से पार्टी से जुड़े रहने व पार्टी की विचारधारा के साथ निस्वार्थ भाव से खड़े रहने का प्रतिफल पार्टी ने मसीह को देते हुए उन्हें क्षेत्र में यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है । सेवा का यह अवसर प्रदान करने के लिए मसीह ने कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत व कटघोरा विधायक श्री पुरषोत्तम कंवर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है साथ ही साथ सभी आवश्यक सहयोग व संरक्षण के लिए ब्लॉक काँग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती मनोरा लकड़ा , पार्षद श्री गया प्रसाद चंद्रा व विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शुक्ला का आभार व्यक्त किया है

