
भाजपा नेता एवं पार्षद अरुणीश तिवारी ने आज एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महा प्रबंधक अमित कुमार सक्सेना से भेंट कर नव वर्ष की बधाई देते हुए प्रगति नगर आवासीय क्षेत्र की जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया एवं जनहित से जुड़े हुए कुछ कार्यों को कराने का आग्रह किया विशेष रूप से कालोनी परिसर की सड़कों के मरम्मती कारण एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के संबंध में चर्चा किया साथ ही नव पदस्थ जीएम माइनिंग मनोज कुमार जी को नईं जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए कोयला उत्पादन के साथ-साथ श्रमिकों के हित संवर्धन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की अपेक्षा व्यक्त किया इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ पत्रकार नितेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

