Home Uncategorized भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन की औद्योगिक इकाई की दो दिवसीय बैठक...

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन की औद्योगिक इकाई की दो दिवसीय बैठक एसईसीएल गेवरा में संपन्न हुई..

1150
0

गेवरा /दीपका :-

जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों विषयों मुद्दों को लेकर श्रमिकों के हितों के लिए प्रबंधन एवं सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य
पर केंद्रित रही.
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोल प्रभारी लक्ष्मा रेड्डी जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उत्पादन के बढ़ने एवं इसके विपरीत मजदूरों की घटती संख्या पर चिंता जाहिर की और कहा कि अभी जगह-जगह रिटायर होने वाले हर साल ज्यादा संख्या में है इसके अपेक्षा भर्तियां कम हो रही है इसके लिए भारतीय मजदूर संघ सरकार पर दबाव बना रही है. रिक्रूटमेंट ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए भर्तियां चालू रहनी चाहिए.
उत्पादन बढ़ाने के लिए मजदूर सहयोग कर रहा है ठीक इसके विपरीत प्रबंधन आगे बढ़कर जेबीसीसीआई के बाकी मुद्दों में सहयोग नहीं कर रही है.
वेज बोर्ड के रवैए पर उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका सही हक मिलना चाहिए एक तरफ जहां उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है वही बोर्ड को ज्यादा से ज्यादा मजदूरों की नियुक्ति करनी चाहिए.
निजी करण जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय मजदूर संघ गंभीर है और आगामी नवंबर माह में पब्लिक सेक्टर के निजी करण और आउटसोर्सिंग.
ठेका मजदूरों को सही वेतन सरकारी दर पर नहीं दिया जा रहा है और अधिकारी ठेकेदार मिलकर जो अन्याय श्रमिकों पर कर रहे हैं इसके विरोध मे और श्रमिकों को बोनस जैसे मुद्दों पर हो रहे शोषण को लेकर  संसद भवन के पास दिल्ली में एक लाख  मजदूरों को लेकर प्रदर्शन करने वाली है.
भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई की 104 वी कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से कोल इंडिया के प्रतिनिधियों में सुधीर घूरड़े राष्ट्रीय महामंत्री मजरूल हक अंसारी समन्वयक समिति सदस्य टिकेश्वर राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष कोयला खदान मजदूर संगठन.
बी एम एस के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा जेबीसीसीआई सदस्य सुरेंद्र पांडे प्रदेश महामंत्री उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल.
बीकेकेएमएस बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा महामंत्री अशोक सूर्यवंशी केंद्रीय उपाध्यक्ष मनमीत सिंह एवं संदीप मानिकपुरी रमेश गुरुद्वारा अरुण सिंह प्रीतम राठौड़ महादेव पाल वीरेंद्र चंद्रा कुणाल सिंह एवं संगठन के सभ संभागीय पदाधिकारीयोकी उपस्थिति रही.
*हम राजनीति से जुड़े नहीं हैं*
*रेड्डी*
सरकार के अनुषांगिक संगठन होने के नाते आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ स्वतंत्र मजदूर संगठन है हम राजनीति से जुड़े नहीं है. हमारा संगठन चाहे कोई भी सरकार रहे मजदूर नीति को देखकर प्रतिक्रिया करते हैं जो मजदूरों के हित में हो वही काम करना हमारा प्रथम उद्देश्य और लक्ष्य रहता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here