Home Uncategorized महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने किया गिरफ्तार

197
0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में 13 घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने इससे पहले देशमुख को पांच समन जारी किया था। देशमख सोमवार को ईडी के समक्ष पेश हुये। पूछताछ के दौरान वह ईडी का पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे थे और सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। उन्हें रात में करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद देशमुख ने इस वर्ष अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here