Home Uncategorized महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने...

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया

248
0

मुंबई 11 मार्च 2021- मुंबई में एक दिन में कोरोना के 1539 मरीज पॉजिटिव मिले। वहीं अब तक मुंबई में कोरोना के 3,37,123 मरीज पाए जा चुके हैं। मुंबई के 25 स्लम इलाके कॉन्टेन्टमेंट जोन घोषित हैं। वहीं 229 इमारतों को सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के ताजा कोविड बुलेटिन के अनुसार 4 लाख 71 हजार 187 लोग होम क्वारंटीन हैं। वहीं 4244 लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन हैं।

नागपुर में बढ़ते कोरोना के बाद लॉकडाउन का एलान

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका एलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी। महाराष्ट्र में शुरूआत से ही कोरोना के मामले अधिक रहे हैं। बड़ी बात यह है कि राज्य में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 13 हजार 659 नए मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here