
महिलाएं सड़क पर उतरी
कोरबा सक्ति मार्ग में ग्राम तिलकेजा के मोहल्ला कलमीभांठा के महिलाओं के द्वारा थाना प्रभारी उरगा को अवगत कराया जिसमे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा के 07/06/2019 के आदेश का हवाला देते हुए आज 12:00 बजे से 2:00 बजे तक सांकेतिक रुप से भारी वाहनों को रोका गया तथा समझाइश देकर छोड़ दिया गया की यह मार्ग भारी वाहन हेतु प्रतिबंधित है ।इससे प्रशासन को याद कराया गया एवम सामूहिक रूप से मुहल्लेवासियों द्वरा पत्र व्यवहार भी किया गया है आगामी एक दो दिवस में भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित नहीं गया तो महिलाओं के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जावेगा । भारी वाहनों के परिचालन से सड़क,पुलिया क्षतिग्रस्त हो रहा है जहाँ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है , इस प्रकार की एक घटना तुमान में घटित हो चुकी है जिसमे अज्ञात ट्रेलर के द्वारा सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया गया था ।
आज के इस कार्यवाही में मुख्य रूप से श्रीमती गायत्री जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता यादव,श्रीमती तीज मति धीवर,श्रीमती चंदा बाई राजपूत,श्रीमती शकुंतला धीवर,श्रीमती योग्यता यादव,श्रीमती मोगरा बाई धीवर, श्रीमती कुमारी उरांव,श्रीमती तुलेश्वरी कैवर्त,श्रीमती तीजो बाई ,श्रीमती पूर्णिमा कैवर्त,उपसरपंच तिलकेजा श्रीमती सुकृता कश्यप एवम शारदा महिला स्व सहायता समूह, गोपी महिला स्व सहायता समूह एवम मोहल्ले के समस्त महिला एवम पुरुष उपस्थित रहे।


