
दीपका।दीपका ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें अध्यक्ष श्रीदेवी नायर, उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी आरती महतो को नियुक्त किया गया है। सचिव शशिकला श्रीवास्तव,सहसचिव अनिता तिवारी एवम कोषाध्यक्ष के पद पर रामकली नायर को नियुक्त किया गया है।महामंत्री सरोज गुप्ता को एवम लगभग 40 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।उक्त जंबो कार्यकारिणी कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर की अनुशंसा एवम जिलाध्यक्ष भावना जायसवाल द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद घोषित की गई है।

