Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख...

मुख्यमंत्री ने सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर तक बढ़ाई, ऊंचाई और सीना माप में भी छूट

346
0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन ने अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट प्रदान की गई है।

साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी।

राज्य शासन ने अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट दी गयी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. एवं न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. एवं फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है।शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार होंगी। अब सभी वर्ग के उम्मीदवार 11 नवंबर शाम 5.30 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here