Home Uncategorized राजधानी में खुलेंगे सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स, गाइडलाइन जारी..

राजधानी में खुलेंगे सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स, गाइडलाइन जारी..

250
0

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल बाद बुधवार से सिनेमा हॉल सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं। रायपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में ज्यादा भीड़ न हो इसलिए इंटरवल के समय को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने और एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे। अब पूरी क्षमता में लोगों को एंट्री मिलेगी। हर सीट पर लोग बैठ सकेंगे।

यह होंगे नियम

सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।
एयर कंडीशन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।
टच फ्री डिस्पेंसर के साथ सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा।
फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
सिनेमा हॉल के संचालकों को लोगों के छोड़े गए मास्क, टिशू की ठीक तरह से सफाई करनी होगी।
मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
सभी कर्मचारियों को फेस मास्क, कवर लगाना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here