Home Uncategorized राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छात्रों को किया गया स्केच पेन वितरण

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छात्रों को किया गया स्केच पेन वितरण

372
0

6 जून से जिला कोरबा के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से शाला का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञात हो कि राज्य के समस्त शालाएं 16 जू न से संचालन प्रारंभ होनी थी किंतु भीषण गर्मी के चलते नौनिहालों का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा समस्त शालाओं को 26 जून से प्रारंभ करने निर्देशित किया था। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए उत्सव की भांति शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कलेक्टर संजीव झा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक गणवेश, सायकल का भी वितरण किया गया। ज्ञात हो कि शासन के निर्देशों का पालन किये जाने हेतु कलेक्टर संजीव झा द्वारा शाला संचालन प्रारंभ के पूर्व जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्राचार्य, संकुल समन्वयकों के बैठक आयोजित कर शाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए भव्य रूप से मनाते हुए शाला प्रवेश के दिन ही नवप्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं को शासन के सभी योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 26 जून को बहुत ही व्यापक तौर पर सभी शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर बच्चों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया गया l इसी कड़ी में आज राजीव युवा मितान क्लब दीपका द्वारा शाशकीय माध्यमिक शाला झाबर में प्रोजेक्ट वर्क हेतु छात्रों को कलर स्केच पेन वितरण किया गया l इस अवसर पर राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष लोकेश महंत , चुनेश महंत , कृष्णकांत साहू , मनोज कंवर , किरण कुमार राव, अधयापक अजय सिंह , प्रधान अध्यापक व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here