Home Uncategorized राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश की तारीख बढ़ी… नहीं लगेगा कोई विलंब...

राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश की तारीख बढ़ी… नहीं लगेगा कोई विलंब शुल्क

274
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी ओपन बोर्ड के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य/अवसर परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गई थी । लेकिन छात्रहित को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर सामान्य शुल्क के साथ 30 नंवबर 2021 तक कर दी गई है।

ओपन स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्र सम्बंधित जानकारी के लिए अपने नजदीक अध्ययन केंद्र में सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
अध्ययन केन्द्रों की सूची देखिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here