Home Uncategorized रायगढ़ ब्रेकिंग: नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म कर हत्या...

रायगढ़ ब्रेकिंग: नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

454
0

जिले के जुटमिल पुलिस चौकी इलाके में एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली है। महिला की लाश देखकर दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जुटमिल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को बाजीरावपारा रेलवे अंडरब्रिज के पास एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नग्न अवस्था में महिला की लाश बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की लाश देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। नग्न अवस्था में शव मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका भी बनी हुई है।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि महिला की शिनाख्ती की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं की जा सकी। पहचान भी की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here