
आज दिनांक – 7/7/2022, दिन – गुरुवार वार्ड क्र – 20 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जूनाडीह में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर ,मिठाई खिलाकर ,पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी हाई स्कूल विजय नगर ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला मंत्री श्री राजेंद्र राजपूत जी एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद श्री विकास सोनी जी एवं पार्षद श्री दीपक गिलहरे जी रहे। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा s.m.c. सदस्य, पालकों में श्री रंगलाल, सुनर देवी, शांति देवी ,निर्मला ,जमुना ,लक्ष्मी बाई उपस्थित रहे। शाला के प्र. पा. श्री हरिहर कोशले, शिक्षिका श्रीमती अंजू सिंह, राजकुमारी यादव, कार्यक्रम में सहयोग दिये।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विमला देवांगन ने किया।

