Home Uncategorized शालेय शिक्षक संघ कोरबा ने नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल को बुके भेंट...

शालेय शिक्षक संघ कोरबा ने नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल को बुके भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी

606
0

शालेय शिक्षक संघ कोरबा जिला अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के मार्गदर्शन, जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद पांडे के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल को बुके भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।शालेय शिक्षक संघ कोरबा के प्रतिनिधि मण्डल ने कोरबा जिला में कार्यरत शिक्षकों लंबित सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण सहित शिक्षकों की मांगों से विधायक जी को अवगत कराया, शिक्षकों को वर्तमान सरकार से बहुत अपेक्षाएं व उम्मीद है, आगे उनके नेतृत्व में बेहतर होगा इसकी आशा की है। भाजपा शासन काल मे ही संविलियन हुआ पर 2018 से वरिष्ठता का लाभ न मिलने से पेंशन व क्रमोन्नति जैसे लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। पदोन्नति के पद होने के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में पद रिक्त है, रिक्त पद पर पदोन्नति व क्रमोन्नति से शिक्षकों को सेवा संतोष मिलेगा। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद पांडे, जिला पदाधिकारी शिव साहू, राहुल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा जयप्रकाश झा, ब्लॉक पदाधिकारी पुनि साहू , शैलेन्द्र राठौर,राजू झा, राजेंद्र देवांगन, नंदकिशोर,गोपाल पोर्ते ,एच एस दिवाकर, डॉ रूपनारायण चंद्रा, एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here