
रायपुर। आज से सभी सरकारी अस्पतालों में घर से ही मरीज घर से ही अस्पताल में ओपीडी अपाइनमेंट के लिए बुकिंग कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा अभी रायपुर व आसपास के अस्पतालों में शुरू की गई है। आने वाले दिनों में यह प्रदेशभर लागू होगा। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर पर https://govthealth.cg.gov.in/hmis (एचटीटीपीएस डबल स्लैश जीओवीटी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन स्लैश एचएमआईएस) पर जाना होगा। इसके जरिए एचआईएमएस का पहला पेज खुल जाएगा। उसमें संबंधित व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके जरिए एक ओटीपी जनरेट होगा। इस ओपीटी के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
इसके बाद दिए गए निर्देशों के मुताबिक संबंधित व्यक्ति को अपना नाम पिता या पति का नाम लिखना होगा। इसके अलावा आयुष्मान या खूबचंद बघेल स्कीम का पंजीयन नंबर दर्ज करना होगा, अगर ये नहीं है तो राशन कार्ड का नंबर व अन्य जानकारी भरना होगा। जिस अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से जांच करवाना है, उसका विकल्प भी चुनना होगा। उसके बाद मोबाइल अपाइनमेंट का मैसेज आ जाएगा।

इस सिस्टम में एक मोबाइल नंबर के जरिए घर के बाकी सदस्यों के लिए भी अपाइनमेंट लिया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद चुने हुए अस्पताल में जाने पर केवल मोबाइल नंबर (जिससे रजिस्ट्रेशन करवाया है) बताने पर कंप्यूटराइजड ओपीडी पर्ची उपलब्ध हो जाएगी। इसके जरिए मरीज के चेकअप दवा इलाज से जुड़ा हर तरह का रिकॉर्ड भी रहेगा।
अभी इन अस्पताल में सुविधा
- डॉ. अंबेडकर अस्पताल
- जिला अस्पताल पंडरी
- आयुर्वेदिक अस्पताल
- शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – राजातालाब, मोवा, आमासिवनी, कचना, लाभांडी,
- बोरियाकला, देवपुरी, काशीराम नगर, मठपुरैना, भाठागांव, चंगोराभाठा, खोखोपारा
- डीडीनगर, हीरापुर, गोगांव, भनपुरी, गुढ़ियारी, रामनगर
