Home Uncategorized सीएम भूपेश बोले – बीजेपी के जाने के दिन आ गए हैं,...

सीएम भूपेश बोले – बीजेपी के जाने के दिन आ गए हैं, डूबते जहाज से सब कोई भाग रहे हैं

380
0

 रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली से सीएम बघेल उत्तर प्रदेश जाएंगे। यहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम बघेल ने दिल्ली जाने से पहले रायपुर हवाई अड्डे में बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है पूरे देश में BJP के खिलाफ जो माहौल बना हुआ है। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इन्हीं कारणों से यूपी जैसे बड़े राज्य से बीजेपी टूट रही है। यह संकेत है कि बीजेपी के जाने के दिन आ गए हैं। भाजपा में भगदड़ मची हुई है, डूबते जहाज से सब कोई भाग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here