
सीजीएम कार्यालय परिसर से चोरी की गई थी बाइक, दीपिका पुलिस ने किया बरामद कोरबा जिले की दीपिका पुलिस ने मनीष कोर्राम नामक युवक के कब्जे से एचएफ डीलक्स बाइक संख्या 5835 को जब्त किया है। जून 2021 में या बाइक एस ई सी एल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय दीपका परिसर से चोरी की गई थी। पीड़ित के द्वारा इस बारे में दीपिका पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपराध पंजीबद्ध करने के साथ पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान सिल्की निवासी मनीष को राम के पास बाइक देखी गई । युवक से इस बारे में पूछताछ की जिसमें बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

