Home Uncategorized स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है- एस के...

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है- एस के पाल

485
0

गेवरा \दीपका
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को गेवरा स्टेडियम में एसईसीएल की सभी क्षेत्रीय 15 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समापन किया गया.
इस प्रतियोगिता में हसदेव एरिया ने पूरे विभिन्न प्रकार के खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 14 एरिया के खिलाड़ियों को चारों खाने चित कर दिया और शुरू से ही खेल में अपनी पकड़ बनाते हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया.
इस प्रतियोगिता में एसईसीएल कुसमुंडा की टीम के खिलाड़ियों ने दूसरे स्थान पर विजय दिलाकर सेकंड रनर अप रही.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे एसईसीएल बिलासपुर हेड क्वार्टर से डायरेक्टर टेक्निकल श्री एस के पाल ने हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थथ मन का निर्माण होता है आज कोरोना काल के बाद एसईसीएल के द्वारा अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होने से हमारे कोल इंडिया की खिलाड़ियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है और जितने भी एरिया से आए हुए खिलाड़ी हैं यह बखूबी खेल भावना का परिचय दिए हैं ।
एसईसीएल अपने अधिक से अधिक कर्मचारियों को खेलों से जोड़ना चाहती है और जो भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा उसे कंपनी अपने स्तर पर एक अच्छा मंच प्रदान करेगी आप लोग आगे बड़े अच्छा प्रयास कीजिए कंपनी आपके साथ हैं.
इन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की तारीफ करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफलतापूर्वक निपटाने के लिए आप प्रशंसा के पात्र हैं.
हमारी ओर से सभी15 एरिया के खिलाड़ियों को यही शुभकामनाएं हैं


इस अवसर पर समापन समारोह में मंच संचालन एसईसीएल गेवरा एरिया से सीनियर मैनेजर श्रीमती रामा चक्रवर्ती एवं सुश्री स्वाति सिंह के द्वारा किया गया. समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रगेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के मोहंती एवं दीप का क्षेत्र के महाप्रबंधकएवं दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन शाह तथा विभागों एवं गेवरा एरिया के उप महाप्रबंधक कार्मिक एस परीडा एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय जे सी सी सिस्टा एवं कल्याण समिति के सम्मानीय पदाधिकारियों के द्वारा समस्त प्रतियोगी खिलाड़ियों को एक-एक कर पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा श्रमिक संगठनों के नेता एचएमएस से रेशम लाल यादव एस सी मंसूरी बीएमएस से प्रीतम राठौड़ सीटू से सीताराम खरे अजय प्रताप सिंह जनाराम इंटक से देमंत मिश्रा एवं एटक से दीपक उपाध्याय की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here