Home Uncategorized हार के साथ विराट की कप्तानी पारी खत्म, कहा RCB के अलावा...

हार के साथ विराट की कप्तानी पारी खत्म, कहा RCB के अलावा किसी और के साथ नहीं खेल सकता….

277
0

आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ आरसीबी की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। कोलकाता (KKR) अब क्वालीफायर 2 में दिल्ली की टीम के साथ भिड़ेगी। बतौर कप्तान आरसीबी के विराट कोहली (Virat Kohli) का यह आखिरी मैच था। इसके बाद अगले सीजन से वो सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे।

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद निराशाजनक अंत रहा। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लिए 140 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है। उन्होंने साल 2011 में पहली बार टीम की कप्तानी की थी।

सोमवार को आइपीएल के एलिमिनेटर में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 7 विकेट पर 138 रन ही बना पाई। सुनील नरेन ने आरसीबी के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता ने दो गेंद शेष रहते 6 खोकर जीत दर्ज की। अब कोलकाता की टीम का सामना क्वालीफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ होगा।

विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद कहा, “बतौर कप्तान मुझसे जितना हो सकता है था किया और इस एक चीज के लिए अपना 120 प्रतिशत दिया। मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूं और एक बार फिर से वही दोहरा रहा हूं कि जबतक भी मैं इस टूर्नामेंट खेलने उतरूंगा, वो टीम आरसीबी ही होगी। मैंने अपना पूरा समर्पण दिया है और मेरे लिए जैसा कि बताया वफादारी बहुत ही बड़ी चीज है। इसके सामने बाकी कोई भी चीज मायने नहीं रखती।” मैंने टीम की कप्तान जरूर छोड़ दी है लेकिन मैं इस टीम के अलावा किसी और टीम की तरफ से खुद को खेलते नहीं देख सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here