Home Uncategorized 2 साल बाद भी नहीं मिला ईपीएफ दीपका प्रबंधन को दिया ज्ञापन

2 साल बाद भी नहीं मिला ईपीएफ दीपका प्रबंधन को दिया ज्ञापन

762
0

गेवरा दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे :-एसईसीएल दीपका के न्यू सीएचपी में कन्वेयर सिस्टम संचालित करने के लिए 2 वर्ष पूर्व एक निवदा निकला था जिसको संचालित करने की जिम्मेदारी रॉयल कंस्ट्रक्शन को मिला था| रॉयल कंस्ट्रक्शन में किशोर सिंह जो कि ठेकेदार है उसने इस कार्य के लिए 40 बेल्ट ऑपरेटर की नियुक्ति की चूंकि यह काम 180 दिनों का था जिसके माध्यम से कन्वेयर सिस्टम से कोयला न्यू सीएचपी टीआरएस से बंकर होते हुए साइलो भेजा जाना था|

ज्ञात हो कि टेंडर समाप्ति के लगभग डेढ़ साल बाद भी अभी तक मजदूरों को ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है जिसे लेकर मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है इसी तारतम्य में आज सभी ठेका श्रमिकों ने मिलकर एसईसीएल दीपका महाप्रबंधक को पत्र दिया जिसमें उल्लेख है कि किसी भी ठेका श्रमिक को ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है, पत्र में यह भी उल्लेख है कि जब श्रमिक अपने ईपीएफ के बारे में ठेकेदार किशोर सिंह को पूछते हैं तो उसके द्वारा बताया जाता है कि सभी ठेका श्रमिकों का सीएमपीएफ जमा हो गया है| और यही सवाल एसईसीएल अधिकारियों से पूछने पर वह बातों को गोल मरोड़ करके घुमा देते हैं, बताते चलें कि अभी तक किसी भी ठेका श्रमिक को सीएमपीएफ नंबर नहीं दिया गया है

इससे पूर्व भी कई बार ठेका श्रमिकों ने दीपका प्रबंधन को इसकी लिखित शिकायत की थी लेकिन आज दिनांक तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया|

ज्ञात हो कि इस संदर्भ में एक आरटीआई भी फाइल किया गया है, आरटीआई का जवाब देने से एसईसीएल अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं|

ठेका श्रमिक के सचिव दीपक यादव ने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलने देंगे, अगर जल्द ही इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं किया जाएगा तो वह श्रम न्यायालय बिलासपुर की शरण लेंगे एवं कभी भी उग्र आंदोलन किया जा सकता है जिसकी संपूर्ण जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन दीपका की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here