
कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी भोजराम पटेल की सामुदायिक पुलिसिंग का असर अब जिले में दिखने लगा है। जिले के 216 गुंडा बदमाशों की फाइल दोबारा खोली गई है।
बता दें कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सख्त रुख अख्तियार किया गया है। जिले में कुल 216 गुंडा बदमाश और 2 गुंडा एवं 1 निगरानी बदमाश की फाइल खोली गई है। एसपी ने कहा है कि बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उन्होंने दोहराया है कि सामुदायिक पुलिसिंग को वे लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। हार्ड पुलिसिंग के साथ साफ्ट पुलिसिंग का अभिनव प्रयोग से पुलिस और जनता के मध्य संबंध जहाँ मधुर किए जा रहे हैं वहीं गुंडे एवं अपराधिक तत्वों पर नकेल भी कसी जा रही है।
0. 3 बदमाशों को तड़ीपार करने का प्रस्ताव
बता दें कि एसपी भोजराम पटेल द्वारा पूर्व में 7 बदमाशों का गुण्डा फ़ाइल खोली गई थी वहीं कल 24 नवंबर को 3 अन्य बदमाशों को गुंडा एवम निगरानी सूची में लाया गया है। निगरानी बदमाश में मोहम्मद साजिद नवाज उर्फ साजिद खान पिता मोहम्मद आबिद नवाब बादशाह निवासी ताला पारा बिलासपुर को शामिल किया गया है। इस सूची में गुंडा बदमाश में बादल व सूरज चौहान उर्फ दादू पिता सावन साय निवासी ओमपुर कॉलोनी रजगामार शामिल है। इसी प्रकार पूर्व में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर 10 बदमाशों को नए गुंडा लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं जिला दण्डाधिकारी कोरबा से समक्ष 3 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा एक गुंडा बदमाश तौकीर खान के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया जा चुका है।
0 अवैध कार्यों पर शुरू से लगा
बता दें कि भोजराम पटेल के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात माह जुलाई 2021 से अब तक अवैध कोयला के 02 प्रकरण में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 5 टन कोयला की जप्ती की गई है। अवैध डीजल के 23 मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 5 हजार लीटर डीजल कीमत करीब 5 लाख रुपए जप्त किया गया है। साथ ही अवैध कबाड़ के 4 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 टन से अधिक कबाड़ की जप्ती की गई है।


