
गेवरा दीपका न्यूज़ :-नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा गोपीचंद पेट्रोल पंप के पास 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुष्प वाटिका को डस्ट वाटिका निरूपित करते हुए पालिका के वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अब पुष्प वाटिका नहीं डस्ट वाटिका हो गई है इसमें जनता घूमना फिरना तो दूर देखना भी नहीं कर रही है डस्ट और कोयले की काली परतें जम गई हैं इसकी साफ सफाई एवं संचालन की व्यवस्था बिल्कुल भी नगर पालिका द्वारा नहीं हो रही है तिवारी ने कहा की लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जनता को कोई लाभ इसका नहीं मिल रहा है यह दुर्भाग्य जनक है समय रहते इसके रखरखाव एवं संचालन की मुकम्मल व्यवस्था कर ली जाए अन्यथा आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद नगर पालिका का घेराव एवं इस डस्ट वाटिका के तालाबंदी पर विवश होना पड़ेग..
