Home Uncategorized दीपका एसईसीएल द्वारा भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के 161वें जयंती पर...

दीपका एसईसीएल द्वारा भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के 161वें जयंती पर अभियंता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

653
0

दीपका . एसईसीएल दीपका परियोजना उत्खनन कार्यशाला में भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के 161वें जयंती पर अभियंता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई । कार्यक्रम में मुख्यतिथि श्री रंजन पी शाह ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या के छाया-चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व देश में तकनीक के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया । एसईसीएल के अभियंताओं व अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रंजन शाह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सर विश्वेस्वरैय्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ,जिस कारण से अगर उन्हें तकनीक का जादूगर कहा जाए तो गलत नही होगा । उनके द्वारा मैसूर में निर्मित कृष्णा सागर बांध हैदराबाद शहर के निर्माण में दिए अहम योगदान को भी श्री रंजन शाह ने समर किया । उन्होंने कोयला अधिकारी-कर्मचारियों को आगे संबोधित करते हुए कहा कि उनके बनाये मार्ग में चलकर कोल् इंडिया द्वारा देश के विकास में योगदान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
समारोह को श्री शशांक देवांगन महाप्रबंधक माइनिंग , श्री डी. के. सिंह महाप्रबंधक इ. एंड एम. , श्री पी एस एन मूर्ति स्टाफ ऑफिसर सिविल ने भी संबोधित किया । स्वागत भाषण श्री पोषक दास महंत , सांसद प्रतिनिधि व डिप्लोमा इंजीनीयर एसोसिएशन अध्यक्ष ने दिया व मंच संचालन श्री संदीप मानिकपुरी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अभियंता आशुतोष सिंह , के. के. भाटिया , लक्ष्मण चंद्रा , संजय राठौर , प्रकाश सिंह राज ,अभिलाष साहू व अन्य अभियंता-गण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here