Home Uncategorized एसपी ने सब्जी विक्रेताओं के हाल-चाल पूछा छत्तीसगढ़ी में सुनकर सबका दिल...

एसपी ने सब्जी विक्रेताओं के हाल-चाल पूछा छत्तीसगढ़ी में सुनकर सबका दिल गदगद हो गया

612
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ी बोली जिसे अब राजभाषा का दर्जा दिया गया है इसमें इतनी सहजता और मिठास है कि यह मन को भीतर तक छू लेती है। इसमें इतनी सरलता और स्वाभाविकता है कि बोले गए बोल कानों में रस घोल जाते हैं और स्वास्थ्य लाभ के लिए जूझ रहे किसी इंसान को अगर जिले के मुखिया द्वारा छत्तीसगढ़ी बोली में संवाद किया जाए तो स्वाभाविक है कि पीड़ित की आधी समस्या ऐसे ही हल हो जाए या मरीज की आधी बीमारी बोली की मिठास से आधी हो जाए।नवीनतम घटना है करतला ब्लाक के मड़वारानी की , जंहा जिले के पुलिस कप्तान जाकर बाजार में सब्जी बेच रहे स्थानीय ग्रामीणों को ठेठ छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। उन्होंने सब्जी बेंच रहे ग्रामीण से पूछा भिंडी हर तोर बाड़ी के ये की कोचिया मन कराके तो ग्रामीण ने कहा बाड़ी के हे साहब रोज 15 किलो करीब टूटत हावे। कप्तान साहब फिर पूछते है लइका मन ल पढात लिखात हवस की नही, तो ग्रामीण कहता है बड़े लड़का हर सक्ति म कालेज करत हे अउ छोटे हर भी पढ़त हे। साहब का इतना छत्तीसगढ़ी सुनकर बाजार के ग्रामीण गदगद हो गए और एक दूसरे से बात करते हुए कहने लगे भारी बढ़िया साहब आये ग जेला पद के एक्को घमंड नहीं हे !

दरअसल बुधवार को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने थाना उरगा क्षेत्र के गाँवो का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी लेने निकले थे , इस दौरान वे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली ।आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपीडीएम अवस्थी द्वारा विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों का मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के निर्देश दिए थे । पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी थाना प्रभरियों को निर्देश का पालन करने का फरमान जारी किया है. निर्देश के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है ।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल स्वयं थाना उरगा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के भ्रमण पर निकले । भ्रमण दौरान गांव में रुक-रुक कर ग्रामीणों, स्कूली शिक्षकों ,शासकीय कर्मचारियों से कानून व्यवस्था, उरगा पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है? , शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही होती है या नहीं?, महिला सुरक्षा ,गांव में ठगी करने वाला गिरोह तो नहीं घूम रहा है ?,सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं ?,शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति, आदि विषयों पर चर्चा की । ग्राम मड़वारानी में साप्ताहिक बाजार लगा देख कर साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों से खेती किसानी ,फ़सल की स्थिति आदि के सम्बंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना । बाजार में आसपास के गांवों सहित जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी भी आए थे । श्री भोजराम पटेल ने सब्जी बेच रहे ग्रामीणों से बातचीत किया और बरसात के मौसम में कौन कौन सी सब्जी की खेती किए हैं ,खेती में किस तरह की परेशानी आ रही है , जैसी जानकरियां ली और सब्जी भी खरीदा । साथ ही माँ मड़वारानी के मंदिर में पूजा अर्चना कर कोरबा जिले वासियों के अमन चैन की कामना की । इस दौरान थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here