
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आज गांधी उद्यान गेवरा में में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गेवरा सीजीएम एस के मोहंती द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोरा लकड़ा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तनवीर अहमद,रजनीश तिवारी,सचिव प्रशांति सिंह, दिलीप सिंह,संतोष सिंह,अफजल,फैयाज अंसारी,मनोज महतो,उत्तम दुबे,राजेश यादव,गोपाल यादव,तारकेश्वर मिश्रा ,शेत मसीह ,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवी नायर इश्तेखार अली सहित,नगर पालिका परिषद दीपका के एल्डरमैन पार्षद गण व आम नागरिक उपस्थित थे।
