Home Uncategorized कॉलेज विद्यार्थियों को मुफ्त मोबाइल बांटने का प्रस्ताव, करीब 500 करोड़ का...

कॉलेज विद्यार्थियों को मुफ्त मोबाइल बांटने का प्रस्ताव, करीब 500 करोड़ का आ सकता है खर्च…

219
0

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Departmen) कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त में मोबाइल (free mobile) बांटने पर विचार कर रहा है।

हाल ही में हुई विश्वविद्यालय समन्वय समिति (University Coordination Committee) की बैठक के दौरान कुलपतियों ने राज्यपाल (Governer) के सामने विद्यार्थियों को मुफ्त मोबाइल (Mobile) फोन बांटने का प्रस्ताव रखा। साथ ही शिक्षा प्रदान करने में यह कैसे कारगर होगा इसपर भी विचार किया गया। इस बैठक में राज्य के दो मंत्री भी शामिल थे। विद्यार्थियों को मोबाइल (Mobile) बांटने में लगभग ₹500 करोड़ की लागत आएगी। हालांकि अभी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

सुदूर इलाकों में बांटने की बात

समन्वय समिति की बैठक में दूरस्थ इलाकों के कालेज विद्यार्थियों को मोबाइल फोन (Mobile Phone) मुफ्त बांटने की बात कही  है। इसमें बस्तर और सरगुजा के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति एसके सिंह ने कुलाधिपति अनुसुइया उइके (Chancellor Anusuiya Uikey) की अनुमति से यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे कालेज छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में काफी लाभ हो सकता है। कोरोना के कारण बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ा था।

मंत्री उमेश पटेल ने कहा खर्च बड़ा इसलिए मुद्दा विचाराधीन

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल (Umesh patel) ने कहा कि कालेज के छात्रों को मुफ्त मोबाइल (Mobile) देने का प्रस्ताव समन्वय समिति की बैठक में आया था। इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है। चूंकि मुफ्त मोबाइल (Mobile) बांटने से बड़ा वित्तीय भार आएगा, इसलिए यह मामला विचाराधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here