Home Uncategorized पेट्रोल के बाद अब डीजल ने भी लगाया शतक….

पेट्रोल के बाद अब डीजल ने भी लगाया शतक….

216
0

वाहन ईंधन कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है, पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। इससे रायपुर, भोपाल, गांधीनगर और लेह जैसे स्थानों पर डीजल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई में डीजल ने शतक लगाया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वाहन ईंधन कीमतों में लगातार छठे दिन वृद्धि हुई है। इससे वाहन ईंधन के दाम नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम

लगातार पांच दिन से पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ रहे हैं। वहीं डीजल कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो रही है। ओपेक प्लस ने उत्पादन में चार लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।

इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था। शुद्ध आयातक होने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होती है।

रायपुर में दाम

पेट्रोल- 102.01

डीजल- 100.33

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here