Home Uncategorized ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पर ताम्रध्वज साहू बोले- एक बार जो सीएम बन...

ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पर ताम्रध्वज साहू बोले- एक बार जो सीएम बन जाता है, वही रहता है भूपेश बघेल ही बने रहेंगे…

193
0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamradhwaj Sahu) ने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री (Chief Minister) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) रविवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के दौरे पर थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एक बार जो सीएम बन जाता है, वही रहता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Cm Bhupesh Baghel) ही बने रहेंगे।

ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बघेल के जून 2021 में ढाई साल पूरे होने के बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister) के समर्थकों ने दावा किया था कि पार्टी आलाकमान ने 2018 में भूपेश बघेल और सिंहदेव (Bhupesh Baghel And Singhdev) को बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने पर सहमति व्यक्त की थी। साहू ने कहा जो एक बार मुख्यमंत्री बन जाता है, वही रहता है। हर राज्य की अलग-अलग परिस्थिति होती है, कभी-कभी परिस्थिति के कारण कोई 15 साल भी मुख्यमंत्री रह जाता है तो कई ढाई महीने भी। फिलहाल भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ही मुख्यमंत्री हैं और वही रहेंगे।

कवर्धा हिंसा को लेकर गृहमंत्री साहू (Home Minister Sahu) ने कहा कि रमन सिंह (Raman Singh) स्पष्ट करें कि कवर्धा में जिन पर मामला दर्ज हुआ है, वह 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं या अधिक। रमन सिंह (Raman Singh) ने कवर्धा मामले में 70 बच्चों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। साहू ने कहा कि FIR में कोई भी कवर्धा का व्यक्ति नहीं है। बल्कि ये बाहर से आए हुए लोग हैं। जिनके बारे में वीडियो फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here