Home Uncategorized JSPL फाउंडेशन ने गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध...

JSPL फाउंडेशन ने गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान के चौथे संस्करण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर तक की है पढ़िए पूरी जानकारी….

589
0

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सीएसआर शाखा, जेएसपीएल फाउंडेशन ने देश भर के विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं के अनुरोध पर राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान के चौथे संस्करण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है। पिछले तीन संस्करणों के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान-2021 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर समाज में बदलाव लाने वाले 20 व्यक्तियों या संस्थाओं को उनके अनुकरणीय सामाजिक योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को 1 लाख रुपये की मानद पुरस्कार राशि और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने कहा, “कई व्यक्ति और संगठन कठिनाइयों के बावजूद सामाजिक विकास में उत्कृष्ट योगदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान अदम्य मानवीय भावना का उत्सव है जो हमारे समाज में बदलाव लाने का एक सद्प्रयास है। पिछले तीन संस्करणों के दौरान इस सम्मान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से जबरदस्त समर्थन मिला है और ग्रासरूट स्तर पर काम करने वाले अनेक व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जेएसपीएल फाउंडेशन आह्वान करता है कि इस अखिल भारतीय पहल के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थाएं आगे आएं, जो अपने उपक्रम और साहस की अनकही कहानियां समाज के साथ साझा करना चाहते हैं, जो दूसरों को प्रेरित करे।

राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान की स्थापना उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए की गई है, जिन्होंने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों को पार कर अपनी अनूठी पहचान बनाई, अनुकरणीय साहस, प्रतिबद्धता और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। कृषि एवं ग्रामीण विकास, कला एवं संस्कृति, शिक्षा, उद्यमिता एवं आजीविका, पर्यावरण, स्वास्थ्य, नवोन्मेषण (इनोवेशन) एवं तकनीक (टेक्नोलॉजी), खेल, जनसेवा एवं समाजसेवा, और महिला सशक्तीकरण। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान समुदायों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को भी विशेष श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।फाउंडेशन को अभी तक 400 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं को पुरस्कृत करने के लिए यह तिथि आगे बढ़ाई गई है। जो व्यक्ति या संस्था पूरी लगन और समर्पण के साथ सामाजिक उत्थान का कार्य कर रहे हैं, वे अपने विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और नामांकन फॉर्म www.jsplfoundation.com पर उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here