
केंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी का कोरबा जिला के विभिन्न कोयला खदानों का दौरा जारी है । इसी कड़ी में आज वे गेवरा हाउस पहुंचे हुए थे । उनके प्रवास के दौरान नगर पालिका दीपका से स्थानीय भाजपा पार्षद अरुणीश तिवारी ने मुलाकात कर एसईसीएल आवासीय परिसर दीपका में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया । प्रगति नगर आवासीय परिसर के डुबान की समस्या एवं जर्जर कॉलोनियों को संज्ञान में लाते हुए उन्होंने कोयला मंत्री से नए कॉलोनी निर्माण की मांग की । साथ ही साथ कोयला कर्मचारियों बच्चों के लिए एक केंद्रीय विद्यालय भी खोले जाने की मांग उन्होंने की । निश्चित तौर पर दीपका व गेवरा आवासीय परिसर के तत्काल जीर्णोद्धार की आवश्यकता है जिसमे अब तक स्थानीय एसईसीएल प्रबंधन पूरे तरीके से नाकाम रहा है । और माननीय मंत्री ने पार्षद तिवारी से वार्तालाप के दौरान समस्याओं को सुनें और फोन पर बात करने को कहा सभी अधिकारी दंग रह गए..



