Home Uncategorized प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक… प्रभारी पुनिया मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक… प्रभारी पुनिया मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

310
0

आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन (Rajeev Bhavan) में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।

आपको बता दें कि बुधवारा रात 7ः45 बजे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (Pl Punia) व प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव विस्तारा के नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। वे यहां यहां वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 3 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद रात 8ः20 को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सीएम भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे दोपहर 2 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here