
आईसीसी टी 20 विश्व कप 2021के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की नई जर्सी (India New Jersey) लान्च कर दी है। टीम इंडिया की नई जर्सी पहने भारत के पांच खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिनमें कप्तान विराट कोहली (Capri Virat Kohli), उपकप्तान रोहित शर्मा (Vice Caption Rohit Sharma), बल्लेबाज केएल राहुल, आलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप 2021 अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर से करने वाली है।
बीसीसीआइ (BCCI) द्वारा शेयर की गई नई जर्सी (New Jersey) गहरे नीले रंग की है, जिसमें सामने की तरफ तरंग बनाई गई हैं। इस तरह इस जर्सी को नया लुक दिया गया है। जर्सी का रंग पारंपरिक रूप से ब्ल्यू ही है, लेकिन हर बार की तरह इसमें केसरिया रंग भी शामिल किया गया है। कालर के निचले हिस्से और साइड में भगवा लाइन देखने को मिलेगी, जबकि सामने की तरफ केसरिया रंग में इंडिया लिखा नजर आएगा।


