Home Uncategorized बस्तर में देर शाम बीएसएफ के जवानों पर नक्सलियों का हमला… पढ़िए...

बस्तर में देर शाम बीएसएफ के जवानों पर नक्सलियों का हमला… पढ़िए पूरी खबर

254
0

जिले के खोड़गांव पंचायत में आने वाली अंजरेल की पहाड़ी पर शनिवार देर शाम करीब सात बजे नक्सलियों ने बीएसएफ के जवानों पर अचानक हमला बोल दिया। हमला होते ही जवान हरकत में आ गए और बंदूकों का मुंह खोल दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को हावी होते देख नक्सली मौके से भाग गए। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, यह सर्चिंग के बाद साफ हो सकेगा।

अंजरेल की पहाड़ी पर मौजूद खदान क्षेत्र की सुरक्षा में बीएसएफ के जवानों की तैनाती है। शनिवार की शाम जवान आसपास के इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। इसी बीच करीब सात और साढ़े सात के बीच नक्सलियों ने अचानक जवानों पर हमला बोल दिया। हमला होते ही जवान एक्शन में आ गए और पोजीशन ले ली। नक्सली और जवानों के बीच करीब आधे घण्टे तक फायरिंग चली। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के हमले का जवाब भारी हथियारों से दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। हमले में किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों के सभी कैंपों के लिए एलर्ट जारी किया गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को हुए नुकसान का फिलहाल पता नहीं चला है। सर्च अभियान के बाद इसके बारे में जानकारी मिल सकेगी। पिछले कुछ महीने से नक्सलियों द्वारा छुपकर सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here