
नगर पालिका दीपका में कल सामान्य सभा की बैठक इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि दीपावली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बाकी है और कुछ पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका के बगल प्रतीक्षा बस स्टैंड पटाखे की दुकान लगाई जा रही है उन दुकानों को हटाया जाए क्योंकि वहां पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह जगह सही नहीं है परंतु कुछ पार्षद का कहना है कि समय एवं व्यापारियों को इस संबंध में सूचना नहीं दी गई थी इसलिए इस जगह को यथावत वही रखा जाना चाहिए
देखना है कि नगर पालिका सामान्य सभा में जगह को बदलता है या फिर उसी जगह जो वर्तमान में है प्रतीक्षा बस स्टैंड पर यथावत रखता है क्योंकि पटाखे की दुकान को विगत 15 सालों से सोमवारी बाजार में पटाखे की दुकान को लगाया जा रहा था परंतु जगह छोटा होने की वजह से स्थान को बदलकर के नगर पालिका प्रतिक्षा बस स्टैंड मैदान में किया गया परंतु इसमें भी विवाद उठने लगे हैं कुछ पार्षद का कहना है कि इस जगह को हटाकर के काला मैदान में किया जाना चाहिए जबकि कुछ पार्षद यथावत वहीं पर रखने की मांग कर रहे हैं
देखना है कि नगरपालिका कि कल सामान्य सभा में नगर पालिका के अध्यक्ष एवं नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी किस बात से सहमत होते हैं


