Home Uncategorized पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे यूपी सीएम योगी…

पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे यूपी सीएम योगी…

167
0

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आगामी दस नवंबर को राज्य के 75 जिलों के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी एकत्रित होंगे और उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे. राज्य के सीएम योगी मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कुल 2078 पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे. राज्य में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है. सीएम योगी 10 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और खिलाड़ियों को पुरस्कृत उन्हें संबोधित भी करेंगे. फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 10 नवंबर को मेरठ में प्रदेश के सभी 75 जिलों के कुल 2076 पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा. इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 75 जिलों के पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के आवागमन के लिए सभी व्यवस्थाएं जिलाधिकारी करेंगे और इन खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी और जिला विकलांग अधिकारी भी मेरठ आएंगे.

ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ होंगे अधिकारी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का केन्द्र माने जाने वाले मेरठ में आने वाले पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ जिलों के अधिकारी भी कार्यक्रम में आएंगे. ताकि खिलाड़ियों को रास्ते में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. खिलाड़ियों के लिए मेरठ में ठहराने की व्यवस्था मेरठ जिला प्रशासन करेगा. जानकारी के मुताबिक सभी खिलाड़ी नौ नवंबर को ही मेरठ पहुंच जाएंगे और उन्हें दस नवंबर को कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा.

पूर्व खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक पैरा ओलंपिक प्लेयर्स अवार्ड समारोह में प्रदेश के हर जिले के खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्य के 75 जिलों के 1774 पुरुष खिलाड़ियों और 44 जिलों के 302 महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद की जा रही है और मेरठ जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी की है. सरकार ने इसके लिए चार अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त किया है. राज्य के गृह सचिव बीडी पॉलसन को सरकार ने नोडल अधिकारी बनाया गया है और उनके साथ ही खेल विभाग की ओर से खेल निदेशक आरपी सिंह, मेरठ के डीएम के.बालाजी और सरधना एसडीएम सूरज पटेल को भी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here