
रायपुर। पूरे देश में आज शनिवार को भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित करने वाला त्योहार भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच भिलाई – 3 स्थित अपने निजी निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहनों से तिलक लगवाकर भाई दूज का त्यौहार मनाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहन विजयलक्ष्मी वर्मा और संगीता वर्मा ने उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।


