Home Uncategorized देर रात जवान ने अपने ही कैंप में साथियों पर की अंधाधुंध...

देर रात जवान ने अपने ही कैंप में साथियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत.. तीन गंभीर

229
0

सुकमा। जिले के कोंटा ब्लॉक के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन में एक जवान ने रविवार देर रात अपने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस घटना में मौके पर तीन जवान की मौत हो गई है। जबकि उपचार के दौरान एक अन्य की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य जवान इस घटना में घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक  रात करीब 3.15 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई।

घटना के बाद कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान एक अन्य जवान ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था।

मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धनंजय कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाए। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here